Monday, February 16, 2026

सुपर हॉट अक्षरा सिंह, विक्रांत सिंह राजपूत का “कलर कपड़ा करिया” रिलीज होते ही हुआ वायरल

भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दोनों वर्सेटाइल एक्टर विक्रम सिंह राजपूत के “कलर कपड़ा करिया” पर फिदा नजर आ रही है. जी हां हम बात कर रहे हैं अक्षरा सिंह और विक्रम सिंह राजपूत स्टारर नए भोजपुरी सॉन्ग “कलर कपड़ा करिया” जो अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और यह तेजी से वायरल भी होना शुरू हो गया है. अक्षरा ने अपने इस गाने को बेहद अलग अंदाज में बनाया है. जिससे उनके फैंस और भोजपुरी के तमाम ऑडियंस पसंद कर रहे हैं. विक्रम सिंह राजपूत के साथ इस गाने में अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री को भी लोगों ने सराहा है. आपको बता दे कि अच्छा से इन दोनों भोजपुरी की सबसे डिमांडिंग कलाकार है, जिनके गाने और फिल्मों को लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है.

बात अगर गाना “कलर कपड़ा करिया” की ही करें तो इस गाने में भी अक्षरा सिंह एक बार फिर से धमाल मचाती नजर आ रही है. इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं एक कलाकार के नाम पर हर बार अपना हंड्रेड परसेंट देने में यकीन व्यक्ति हूं. अदाकारी के साथ-साथ गायकी मेरी जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा है. जिसे मैं पूरी शिद्दत से जीती हूं. “कलर कपड़ा करिया” गाने को भी मैंने बड़े प्यार से संजोया और बनाया है. इसलिए मैं यकीन करती हूं कि आप सब को मेरा यह गाना पसंद आएगा. नो डाउट विक्रांत सिंह राजपूत एक अच्छे अभिनेता और कलाकार है. उनके साथ इस गाने में हमारी केमिस्ट्री भी आपको पसंद आ रही होगी. हमने साथ में पहले कई रील्स भी बनाए हैं और अब यह गाना भी साथ में किया है. अब आप सबों के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है जो इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाएगा.

आपको बता दें कि गाना “कलर कपड़ा करिया” को अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है और इस गाने के गीतकार अजय बच्चन है. जबकि संगीतकार विकी बॉक्स है. कोरियोग्राफर एमके गुप्ता मनोज है. डीओपी पंकज सोनी और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

Latest news

Related news