Shahrukh Khan: मुंबई लौटे किंग खान, एयरपोर्ट पर फिट दिखे किंग खान

बुधवार की सुबह सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. मंगलवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना का शिकार होने की खबर के बाद से ही उनके फैन्स काफी परेशान थे. बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख को नाक पर चोट आई है. जिसके चलते खून रोकने के लिए डॉक्टरों ने उनकी एक छोटी सर्जरी भी की है.

किंग खान के नाक पर नहीं बंधी थी कोई पट्टी

लेकिन बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड के साथ बाहर निकलते दिखे शाहरुख एकदम स्वास्त्य लग रहे थे. सोशल मीडिया पर शाहरुख की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है.
किंग खान एयरपोर्ट पर ब्लू स्वेटशर्ट और लाइट ब्लू जींस और ब्लैक कैप में नज़र आए. वीडियो में किंग खान एकदम फिट दिख रहे हैं. साथ ही उनकी नाक पर कोई भी पट्टी दिखाई नहीं दे रही है, जैसा की मंगलवार को दावा किया जा रहा था.

शाहरुख खान जल्द जवान में नज़र आएंगे

इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान ने ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे. फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. पठान की सफलता के बाद दुनिया भर में शाहरुख के प्रशंसक निर्देशक एटली के निर्देशन में बन रही उनकी अगली फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Sawan Kawar Yatra: PM Modi केलिए शिवभक्त की अनोखी मनोकामना ,131 लीटर…

Latest news

Related news