Tuesday, March 3, 2026

Rupart Mudroch Marriage : नहीं रुकने वाले हैं रूपर्ट मड्रोक,92 साल में करेंगे पांचवीं शादी

दुनिया :  जाने माने अरबपति औऱ मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रूपर्ट मड्रोक Rupart Mudroch एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं. इस खबर ने सबको चौंका दिया है क्योंकि रूपर्ट मड्रोक की उम्र 92 साल हो चुकी है और इस उम्र में वो पांचवीं शादी करने जा रहे हैं.

Rupart Mudroch करेंगे लेस्ली से शादी

इस बार उनकी दुल्हन बनेंगी एन लेस्ली स्मिथ जो कि 66 साल की हैं. मर्ड्रोक ने लेस्ली स्मिथ के साथ सगाई कर ली है और अब शादी की बारी है. उन्होंने अगस्त 2022 में अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल को तलाक दे दिया था.

चार शादी कर चुके हैं रुपर्ट

रूपर्ट मड्रोक की पहली पत्नी का नाम पेट्रिसिया बुकर था जो एक फ्लाइट अटेंडेंट थी.1956 में दोनों की शादी हुई औऱ 1967 में तलाक हो गया था. दूसरी पत्नी का नाम अन्ना टोर्व था जो एक पत्रकार थी.1999 में दोनों का तलाक हो गया. मड्रोक की तीसरी पत्नी चीन की वेंडी डेंग थी जो उनसे 30 साल छोटी थी.2014 में दोनों का तलाक हो गया. फिर 2016 में मर्डोक ने पूर्व सुपर मॉडल जेरी हॉक से चौथी शादी की.

92 साल की उम्र में बनेंगे दूल्हा

अब मर्ड्रोक पांचवीं शादी करने जा रहे हैं.  पिछले साल रूपर्ट मड्रोक ने अपना 92 जन्मदिन मनाया था जिसकी तस्वीर उनकी बेटी ने ग्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

Latest news

Related news