Saturday, February 21, 2026

BIGG BOSS 17 के टॉर्चर टास्क का आया रिजल्ट, इन चार कंटेस्टेंट में से होगा डबल इविक्शन

BIGG BOSS  17 अपने फिनाले से बस अब कुछ ही दिन दूर है. ऐसे में शो में एक से बढ़कर एक टास्क बिग बॉस द्वारा दिए जा रहे है. घर के कंटेस्टेंट टास्क को जितने के लिए हर हद पार कर रहे है. इसी बीच बिग बॉस ने टॉर्चर टास्क घर के सदस्यों को दिया हैं. टास्क के द्वारा पता लगेगा की कौन हुआ है घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट.

BIGG BOSS 17
BIGG BOSS 17

डबल इविक्शन देखने को मिलेगा

आपको बता दे कि, बिग बॉस 17 में जिस टास्क का फैंस को इंतजार था वह एपिसोड आ गया, जिसमें टॉर्चर टास्क देखने को मिला. वहीं इन सब के कारण खूब लड़ाईयां भी देखने को मिली. इन सबके बीच एक अपडेट सामने आया है, जिसमें इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं और कहा जा रहा है कि इस वीक में डबल इविक्शन देखने को मिलने वाला है.

BIGG BOSS 17: चार लोग हुए नॉमिनेट 

ख़बरों के मुताबिक इस हफ्ते चार लोग नॉमिनेट हुए हैं, उन कंटेस्टेंट का नाम है अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय और आयशा खान नॉमिनेट हुए हैं. वहीं लोगों का कहना है कि आयशा खान और ईशा मालवीय शो से बाहर हो जाएंगे. वहीं कई लोगों का कहना है कि विक्की जैन इस हफ्ते शो से बाहर होंगे.

इस हफ्ते टॉर्चर टास्क देखने को मिल रहा है, जिसमें मुनव्वर फारूखी, मन्नारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार एक ही टीम में होते हैं. जबकि अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय और आयशा खान एक ही टीम में. वहीं पहले दिन मुनव्वर और अरुण टास्क में जीतते हैं.

ये भी पढ़ें: BIGG BOSS 17 के विनर को लेकर Karan Johar ने दिया बड़ा ऐलान

जबकि दूसरे दिन टास्क शुरु होने से पहले विक्की जैन औऱ आयशा खान समान छिपा देती हैं. इसके कारण खूब लड़ाई होती है. वहीं बिग बॉस फैसला लेने के लिए मुनव्वर की टीम को कहते हैं कि वह आधे घंटे में दूसरी टीम को हराए या फिर सीधा डिसक्वॉलिफाई करे. इसके चलते टीम ए डिसक्वॉलिफाई करने का फैसला लेती हुई नजर आएगी. BIGG BOSS 17  का विनर कौन होगा इसका इंतज़ार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे वैसे लोगो की दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही है.

Latest news

Related news