Thursday, March 5, 2026

Navagachiya: नवगछिया में दिखी दिल दहला देने वाली तस्वीर ,नवजात शिशु का शव कुत्ता मुंह में दबाये सड़कों पर घूमता रहा

संवाददाता अजय कुमार, भागलपुर :  नवगछिया Navagachiya थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर देखने को मिली है. जहां पर एक आवारा कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाए घूमता रहा. जिसने भी इस मंजर को देखा वो सहम गया. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह से नवजात के शव को निकाला. फिर तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कुत्ते के जिस नवजात को अपने जबड़े में दबा रखा था वह एक लड़की का शव था.

Navagachiya मामले से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

नवगछिया के थाना चौक के पास एक आवारा कुत्ता मुंह में नवजात का शव दबाए आसपास के इलाके में घूमने लगा. यह नजारा देखकर सड़क पर चल रहे लोग सहम गए. किसी तरह से कुत्ते के मुंह से नवजात से शव को छुड़वाया. जानकारी के मुताबिक एक आवारा कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रहा था. बड़ी मुश्किल से शव को कुत्ते मुंह से निकाला

पुलिस को दी जानकारी

पुलिस को तुरंत मामले की जानकारी दी.नवजात का शव मुंह दबाए इधर-उधर कुत्ता घूमता रहा. कुत्ता घूमने वाली घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात का शव कुत्ते को कहां से मिला और किसका है. अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है.

Latest news

Related news