नवादा : आज गांधी इंटर विद्यालय से नशा मुक्त बिहार मैराथन Marathon का आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. दौड़ में शामिल छात्र छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने रवाना किया. नशा मुक्त अभियान को गति देने के उद्देश्य से आगामी 23 नवम्बर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा. जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का यह सतत अभियान है जो समाज और परिवार के खुशहाली के लिए चलाया गया कार्यक्रम है जिसमें उपलब्धियां भी मिली हैं. प्रथम श्रेणी के अंतर्गत 5 किमी तक के दौड़ में 14 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बालक एवं बालिका शामिल हुए.

Marathon का उद्देश्य जागरुकता फैलाना
बिहार को अन्य राज्यों की तुलना में चलाए इस कार्यक्रम में विशेष सफलता मिली है. इसे पूरी तरह सफल बनाने के उद्देश्य से यह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है. इसके अलावा अन्य कई कार्यक्रम विद्यालय में वाद विवाद,निबन्ध जैसे कार्यक्रम के अलावा नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता पैदा की जाती है. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशामुक्त बिहार को बनाने में लोग बढ़ चढ़कर भाग लें. बालक और बालिका में प्रथम,द्वितीय, और तृतीय को क्रमशः 2500,1500 और 1000 कि राशि से पुरस्कृत किया गया. 26 को पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

