‘Tera Hua’ Song:अरिजीत सिंह की सुरीली आवाज़ में एक और खूबसूरत गाना हुआ रिलीज़, ‘तेरा हुआ’ आप भी सुनिए

बॉलीवुड फिल्मों में अगर हिट फिल्मों की बात करें तो इन दिनों एक आवाज़ है . जो कई फिल्मों की हिट होने की वजह बनती है . वो आवाज़ है इस दौर के सुपरहिट सिंगर . जिनकी आवाज़ सुनने के बाद हर कोई खो जाता है . जी हाँ हम भात कर रहे हैं अरिजीत सिंह की . कई सुपर हिट गानों के बाद फिर एक बार अरिजीत की मखमली आवाज़ में एक गाना और रिलीज़ हुआ है . जो रिलीज़ होते के साथ ही लोगों की जुबां पर चढ़ा है .

दरअसल जल्द सिनेमाघरों में आने वाली फिल्म ‘बैड बॉय’ का पहला गाना ‘तेरा हुआ’ रिलीज किया गया. जिसमें अरिजीत सिंह और ज्योतिका टांगरी ने इस खूबसूरत गाने को अपनी अपनी खूबसूरत आवाज़ में गाय है. वहीँ वीडियो में बतौर एक्टर नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन हैं दिखाई दे रहे हैं . जानकारी के लिए बता दें नमाशी अपने ज़माने के सुपर हिट एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं.

काफी खूबसूरत गाना है . अच्छी लोकेशन पर फिल्माया गया है. गाने को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में कुछ खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है. ‘तेरा हुआ’ में मुख्य जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है. गीत को हिमेश रेशमिया ने धुन दिया है. इसके बोल सोनिया कपूर रेशमिया द्वारा लिखे गए हैं.

फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन के अलावा जॉनी लीवर, शाश्वत चटर्जी, राजपाल यादव, राजेश शर्मा और दर्शन जरीवाला भी गज़ब के किरदार निभाते नज़र आएंगे.

ये फिल्म इनबॉक्स पिक्चर के बैनर तले बनाई जा रही है . जिसमें अंजुम कुरैशी और साजिद कुरैशी ‘बैड बॉय’ के प्रोडूसर हैं और फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं.

Latest news

Related news