Tuesday, February 17, 2026

लखनऊ में नहीं रुक रही बलात्कार की वारदात,72 घंटे के अंदर लखनऊ में रेप की तीसरी घटना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. अपराध का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य की राजधानी भी इससे नहीं बच पाई है. एक बार फिर लखनऊ में एक बलात्कार की घटना हुई है. 72 घंटे के अंदर लखनऊ के अंदर ये तीसरी रेप की घटना है.

इस बार गोमती नगर क्षेत्र स्थित लोहिया पार्क में नाबालिग के साथ जघन्य अपराध हुआ है. अभियुक्त ने पहले तो पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की. फिर पार्क में मिलने के बहाने से बुलाया और फिर बलात्कार किया.

डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने बताया कि मामले में धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest news

Related news