पटना : मंत्री समीर महासेठ के घर पर आईटी की रेड, सुबह से चल रही छापेमारी

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है. पाटलिपुत्र इलाके में उद्योग मंत्री का निजी आवास पर सुबह से चल रही छापेमारी, समीर महासेठ आरजेडी से विधायक है महागठबंधन सरकार में समीर महासेठ को उद्योग मंत्री बनाया गया है.

आपको बता दें, इनकम टैक्स के 20-25 अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे हैं. सुबह 7 बजे से ही ये रेड चल रही है.उद्योग मंत्री के घर ,प्राइवेट दफ्तर,और कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड जारी है. बताया जा रहा है कि झारखंड से पहुंची है इनकम टैक्स की टीम

Latest news

Related news