नीतीश सरकार Bihar Niyojit Employee कर्मियों को देगी Good News

पटना: बिहार की नीतीश सरकार नियोजित कर्मियों Bihar Niyojit Employee के लिए खजाना खोलने की तैयारी कर रही है.मिल रही जानकारी के अनुसार, सरकार बहुत जल्द नियोजित कर्मियों के मानदेय बढ़ा सकती है.मानदेय निर्धारण को लेकर नीतीश सरकार ने सभी विभागीय सचिवों को पत्र लिखा है.पत्र में साफ कहा है कि पारिश्रमिक निर्धारण-पुनरीक्षण संबंधित प्रस्ताव पर जल्द काम करे ताकि सामान्य प्रशासन विभाग इस पर आगे की कार्रवाई कर सके.

Bihar Niyojit Employee
Bihar Niyojit Employee

इस आधार पर तय किया जायेगा Bihar Niyojit Employee का मानदेय

संविदा पर नियोजितकर्मियो के मानदेय का निर्धारण -पुनरीक्षण के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी मुख्य दो रूप से विचार कर मानदेय तय करेगी.पहला मानदेय बढ़ाये जाने का आधार बाजार में प्रचलित दर और दूसरा सरकार में समकक्ष पद के कर्मियों के प्रारंभिक स्तर का वेतन,महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों को मिलाकर समेकित रूप से पर्याप्त योग बनाये जायेंगे.सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेन्द्र ने संविदा पर बहाल नियोजित कर्मियों के मेहनताना निर्धारण और पुनरीक्षण को लेकर निर्देश दिया है.

Latest news

Related news