Ukraine helicopter crash: कीव में हेलीकॉप्‍टर क्रैश, गृह मंत्री सहित 18 लोगों की मौत, हादसा या हमला अभी साफ नहीं

बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Ukraine helicopter crash) हो गया. यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबित क्रेश में यूक्रेन के गृह मंत्री और तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई.

हादसा या हमला अभी साफ नहीं

यूक्रेन पिछले 11 महीने से ज्यादा से रूस आक्रमण का सामना कर रहा है. अभी ये साफ नहीं है कि कीव के पास क्रेश हुआ हेलीकॉप्टर दुर्घटना (Ukraine helicopter crash) का शिकार हुआ है या रुसी हमले का. हलांकि दुर्घटना की आशंका ज्यादा है क्योंकि हाल के दिनों में कीव में कोई हिंसा देखने को नहीं मिली है. यूक्रेन-रुस युद्ध शुरु होने के बाद जान गंवाने वाले मोनास्टिर्स्की सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं.

ये भी पढ़ें- Recession 2023: मंदी से निपटने के लिए क्या तैयार है मोदी सरकार की…

यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने जनकारी दी कि क्रेश में गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उप गृह मंत्री येवेन येनिन और गृह मंत्रालय के राज्य सचिव यूरी लुबकोविच की हादसे में मौत हो गई. राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Ukraine helicopter crash) हुआ. जान गंवाने वाले लोगों में नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे. क्षेत्रीय गर्वनर ने बताया कि घटना में 15 बच्चों सहित कुल 29 लोग घायल हुए हैं.

दावोस में विश्व आर्थिक मंच में रखा गया 15 सेकंड का मौन

वही, स्विट्जरलैंड के दावोस में यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की यह खबर सुनकर भावुक हो गई. ओलेना यहां विश्व आर्थिक मंच के एक सत्र में भाग लेने से पहुंची थी. कीव हैलीकॉप्टर दुर्घटना (Ukraine helicopter crash) की जानकारी मिलने पर मंच के अध्यक्ष बोरगे ब्रेंडे ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले यूक्रेनी अधिकारियों के सम्मान में सत्र की शुरुआत के बाद 15 सेकंड का मौन रखने का अनुरोध भी किया.

Latest news

Related news