Friday, February 20, 2026

जनसंख्या कानून पर बोले गिरिराज सिंह, “कानून नहीं बना तो देश में न एकता बचेगी… न विकास हो पाएगा”

केंद्रीय ग्राम विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या कानून पर बड़ा बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने कहा- अगर इस पर कानून नहीं बना तो देश में सामाजिक समरसता और एकता नहीं बचेगी. और न विकास हो पाएगा. गिरिराज सिंह ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि 1978 में चीन की जीडीपी भारत से कम थी. लेकिन 1979 में चीन वन चाइल्ड प़ॉलिसी लाया और आज चीन हमसे ज्यादा समृद्ध है. गिरिराज आगे बोले, चीन में आज एक मिनट में 10 बच्चे पैदा हो रहे हैं और भारत में एक मिनट में 30 बच्चे पैदा होते हैं.

Latest news

Related news