Friday, February 13, 2026

बिहार विधानसभा: छपरा शराब मामले में CM से माफी मंगवाने पर अड़ी BJP, नीतीश ने दिया जवाब-“शराब जो पीएगा, मरेगा ही”

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. बीजेपी के सदस्य फेल शराबबंदी और जहरीली शराब से हो रही मौत के विरोध में हंगामा कर रहे थे. विपक्षी सदस्य सदन में पोस्टर लहरा रहे थे. तभी स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने मार्शल को आदेश दिया कि सभी के हाथ पोस्टर ले लें. पोस्टर लेकर सदन में प्रदर्शन करना गलत है. स्पीकर के आदेश पर मार्शल ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों के हाथ से पोस्टर ले लिये.

इसके बाद बीजेपी के सदस्य वेल में पहुंचकर लगातार नारेबाजी करने लगे. स्पीकर के तमाम प्रयास के बाद भी विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए. बीजेपी सदस्य सीएम नीतीश से माफी मांगने को लेकर प्रदर्शन कर रहे है थे.
सदन में हंगामें के बीच पत्रकारों से बोले नीतीश कुमार “जो पीएगा, मरेगा ही”
जहरीली शराब से छपरा में 33 लोगों की मृत्यु पर बिहार के CM नीतीश कुमार दो टूक जवाब दिया है. नीतीश कुमार ने कहा-“जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं, इससे अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं. लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही. जो शराब पियेगा वो मरेगा. इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा.

सीएम ने आगे कहा कि मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें. शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है.

Latest news

Related news