ब्यूरो रिपोर्ट,भागलपुर : भागलपुर रेलवे स्टेशन Bhagalpur के पास एक दुर्घटना हो गई. जिसमें एक ट्रेन की बोगी को ट्रक की ट्राली पर लादकर स्टेशन की ओर ले जाने के दौरान दुर्घटना हो गई.ट्रेन के वजन के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया.पुल की रेलिंग से टकरा जाने से ट्रेन की बोगी सड़क पर गिर गयी.
Bhagalpur स्टेशन के पास हादसा
मालदा रेल मंडल के डीआरएम विकास चौबे ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.उन्होंने बताया कि रेलवे परिसर में एक रेस्टोरेंट बनने जा रहा है जिसका काम एक एजेंसी को दिया गया है.एजेंसी के द्वारा बोगी को एक ट्रक ट्राली पर लाद कर लाया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.चौबे ने बताया कि यह एक सड़क हादसा है, फिर भी रेलवे की तरफ़ से हर तरह का सहयोग किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. रेलवे यार्ड में रखी बोगी से रेस्तरां निर्माण कार्य में परेशानी हो रही थी.इसी वजह से बोगी को ट्रक पर लादकर भागलपुर रेलवे जंक्शन परिसर की ओर लाया जा रहा था. तभी लोहिया पुल के पास मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा तथा दुर्घटना होने से बोगी नीचे गिर पड़ी.

