नई दिल्ली : युद्धग्रस्त इजराइल Israel के हालात खराब है. तमाम देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने में लगे हैं. Israel की राजधानी तेल अवीव के हवाईअड्डे पर विदेशी नागरिकों का जमावड़ा लगा हुआ है. भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों को निकालने के लिए आपरेशन अजय Operation Ajay के तहत तेल अबीव हवाई अड्डे पर एय़र इंडिया का विमान तैनात किया है.
Israel से आने वाली Air Inida के विमान में सवार थे 220 लोग
जब एयर इंडिया का विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला हो गया . उस समय एयर इंडिया की उडान संख्या AI-140 में करीब 220 भारतीय नागरिक सवार थे . एयरपोर्ट पर राकेट हमला उड़ान भरने से चंद मिनट पहले ही हुआ. एयरपोर्ट के अधिकारियों की नजर मिसाइल पर उस समय पड़ी जब विमान को एयरपोर्ट पर उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा था.जैसे ही एयरपोर्ट पर मिसाइस के होने की खबर हुई तत्काल अथोरिटी को खबर दी गई और विमान को उडान भरने से रोका गया. करीब आधे घंटे तक छानबीन के बाद सब कुछ सामान्य होने पर विमान को उडान भरने की इजाजत दी गई.
एक मिनट भी देर होती तो…..
एयरपोर्ट के अधिकारियों मुताबिक अगर एक सूचना मिलने में एक मिनट की भी देरी हो जाती या एक मिनट पहले भी एयर इंडिया के विमान ने उड़ान भर ली होती तो ना जाने क्या होता. अगर एक मिनट पहले भी यात्रियों को लेकर विमान ने उड़ान भर लिया होता को मिसाइल की चपेट में आना तय था.
Israel में भारत का आपरेशन अजय
भारत सरकार ने अपरेशन अजय के तहत एयर इंडिया की 787 ड्रीमलाइनर विमान इजारइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए लगाई है.तेल अवीव के एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले के कारण वहां से निकलने वाली एयर इंडिया के विमान के उड़ने में आधे घंटे की देरी हुई. खतरे को देखते हुए कुछ समय के लिए इजराइल में आपरेशन अजय को रोकना भी पड़ा.
ये भी पढ़े :-
Israel Hamas War: बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच हमास ने जारी किया इजरायली बंधक…
918 भारतीय सुरक्षति Israel अपने भारत पहुंचे
अब तक इजराइल से दो फ्लाईट वहां फंसे भारतीयों को लेकर भारत आ चुकी है. ये तीसरा विमान था, जिसमें 220 यात्रियों को रेस्क्यू करके भारत लाना था. आब तक भारत सरकार ने इजराइल से 918 भारतीयों को आपरेशन अजय के तहत निकल कर भारत ले आई है. भारत सरकार ने इजारइल हमास जंग के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 12 अक्टूबर से आपरेशन अजय शुरु किया है, सरकार के मुताबिक जब तक सारे भारतीय निकाल नहीं लिये जाते आपरेशन जारी रहेगा.

