प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में जनसभा को संबोधित किया. माना में पीएम मोदी ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि माना से उनका पुराना नाता है.2001 में भी वो यहां बीजेपी की बैठक के लिए आये थे.माना कि जन सभा के बाद पीएम मोदी ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि वीडियो शेयर करने वाले का धन्यवाद. इस वीडियो ने मेरी 20 साल पुरानी यादों को ताजा कर दिया. वीडियो मोदी आर्काइव नाम के ट्वीटर हैेंडल से शेयर किया गया है.
इस वीडियो की खास बात ये है कि इस में प्रधानमंत्री वही बातें करते नजर आ रहे हैं जो वो आज भी करते हैं. पीएम आज से 20 साल पहले ही उत्तरांचल की भूमि पर मौजूद व्यापार की असीम संभावनाओं को टटोल चुके थे. उस बैठक के दौरान तत्तकालीन बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उत्तरांचल में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं.इसे समझने की जरुरत है. एक करोड़ लोगों के लिए व्यापार मौजूद है.
अब पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है



