Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News BPL से हमेशा के लिए बैन हो सकते है Shoaib Malik, शोएब...

BPL से हमेशा के लिए बैन हो सकते है Shoaib Malik, शोएब ने 1 ओवर में डाली 3 नो बॉल्स

0
300
Shoaib Malik
Shoaib Malik

स्पोर्ट्स डेस्क :  पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर Shoaib Malik ने हाल ही में सना जावेद से शादी रचाई थी जिसके बाद से ही काफी लाइमलाइट में रहे थे और ऐसा लग रहा है कि ये लाइमलाइट उनका आने वाले दिनों में भी पीछा नहीं छोड़ने वाली है क्योंकि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में उन्होंने कुछ ऐसा किया है जो चर्चा का विषय बन गया है.

Shoaib Malik को लेकर मैच फिक्सिंग की जांच होगी
                 Shoaib Malik को लेकर मैच फिक्सिंग की जांच होगी

शोएब मलिक हाल ही में बांग्लादेश प्रीम‍ियर लीग में खेलते हुए नजर आए थे. शोएब BPL में फॉर्च्युन बार‍िशल की ओर से खेल रहे थे. उन्होंने 22 जनवरी को मीरपुर में खुलना टाइगर्स के ख‍िलाफ मैच में एक के बाद एक लगातार तीन नो बॉल फेंकी थीं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर तमाम पाकिस्तानी और क्रिकेट फैन्स के न‍िशाने पर आ गए थे.

मैच फिक्सिंग की होगी जांच 

बताया बजा रहा हैं की अब मलिक को लेकर मैच फिक्सिंग की जांच होगी, अगर वो इसमें दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सकती है. इसके बाद उनको BPL से हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है. वहीं उनके दूसरे टी20 लीग्स में भी खेलने पर फुल स्टॉप लग सकता है.

BPL में मलिक फॉर्च्यून बरिशल टीम से खेलते हैं, जिसकी कप्तानी तमीम इकबाल के हाथों में है. फॉर्च्युन बार‍िशल ने हाल में एक मैच में पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 187 रन बनाए थे. इस दौरान मुश्फिकुर रहीम ने 68 रनों की पारी खेली. जब खुलना टाइगर्स टारगेट चेज करने उतरी, तो कप्तान तमीम ने पावरप्ले में ही शोएब मलिक से गेंदबाजी करवाई. इस दौरान मलिक काफी महंगे साबित हुए.

सोशल मीडिया पर Shoaib Malik जमकर हुए ट्रोल

41 साल के शोएब मलिक ने पारी का चौथा ओवर किया, जिसमें उन्होंने 3 नोबॉल फेंकी. ओवर की आखिरी गेंद पर मलिक ने लगातार 2 नोबॉल फेंकी दूसरी बार में नोबॉल पर चौका भी लगा. जबकि आखिर में फ्रीहिट पर छक्का लगा. इस तरह मलिक ने मैच में सिर्फ एक ओवर किया, जिसमें 18 रन लुटा दिए.

मलिक ने अपने ओवर की शुरुआती 5 बॉल पर सिर्फ 6 ही रन दिए थे. मगर उन्होंने आखिरी बॉल पर लगातार दो नोबॉल करते हुए एक चौका और एक छक्का खाया. इस तरह आखिरी बॉल पर मलिक ने 12 रन लुटा दिए. इसको लेकर वो सोशल मीडिया पर वो जमकर ट्रोल हुए थे, तब फैन्स ने मैच फिक्सिंग को लेकर जांच की मांग की थी. आखिर में खुलना टाइगर्स ने 18 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया था.

ये भी पढ़ें : IND vs SA 2nd Test Match:  साउथ अफ्रीका के खिलाफ मियां भाई का कहर, मात्र 55 रनों पर पूरी टीम सिमटी

मैच में इविन लुईस ने 5 छक्के जड़ते हुए 22 गेंदों पर 53 रन बनाए. जबकि अफीफ हुसैन ने 36 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 10 गेंदों पर 25 रन जड़े. हालांकि टाइगर्स के लिए अनामुल हक 44 गेंदों पर सबसे ज्यादा 63 रन बनाकर नाबाद रहे. इस बल्लेबाज ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए.