उत्तर भारत में सर्दी ने दी दस्तक, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक बर्फबारी

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मैदानी इलाकों में तापमान कम होने लगा है. सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगा है. कुल मिलाकर कहें तो सर्दियों ने दस्तक दे दी है. अक्तूबर में कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली थी. अब उत्तराखंड से लेकर हिमाचल के पहाड़ी में सफेद चादर बिछना शुरु हो गई है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तो 1 नवंबर की शाम से ही बर्फबारी शुरु हो गई थी. वहीं कश्मीर में अक्तूबर में हुआ बर्फबारी से घाटी में निर्धारित समय से पहले ही ठंड ने दस्तक दे दी थी.

बद्रीनाथ में हिमपात
उतराखंड के बद्रीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई है. कपाट बंद होने के बाद वैसे तो अब यहां भक्तों और पर्यटकों का ज्यादा बसेरा नहीं है. लेकिन बर्फ से ढके पहाड़ और मंदिर जरूर आपका मन मोह लेंगे.

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हुई बर्फबारी
चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश में भले की राजनीतिक गर्मी का माहौल हो लेकिन यहां कि फिजा ठंड़ी हो गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुआ है. आप भी देखिए लाहौल और स्पीति ज़िले के काजा क्षेत्र की ये तस्वीरें.


इनके अलावा कुल्लू में रोहतांग और लाहौल स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी हुई.

Latest news

Related news