Friday, February 27, 2026

VIDEO: डेजी ने बचाई मालिक की जान, घर में घुसे भालू को खदेड़ दिया

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचा ली. गांव लाल माटवाड़ा की ये फीमेल डॉग ‘डेजी’ आजकल खूब चर्चा में है. डेजी ने घर में घुस आए भालू को खदेड़ दिया. डेजी की इस बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो रहा है.


मामला ग्राम लाल माटवाड़ा के रोशन साहू के घर का हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार जब रोशन साहू अपने घर में थे तभी वहां एक भालू घुस आया. अपने ठीक सामने भालू को देख रोशन साहू घबरा गए. लेकिन इससे पहले की भालू हमला करता डेजी भालू के सामने आ गई. मालिक की जान को खतरे में देख डेजी ने भौंकना शुरू कर दिया. डेजी ने न सिर्फ भौंक कर भालू को डराने की कोशिश की बल्कि उसपर हमला कर दिया. डेजी की बहादुरी को देख भालू घर से बाहर निकल गया. लेकिन डेजी ने उसका तबतक पीछा किया जबतक वो घर के अहाते से बाहर नहीं हो गया.
डेजी की बहादुरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग डेजी की तुलना फिल्म “तेरी मेहरबानियां” के मोती से कर रहे हैं. जिसने मालिक के हत्यारों से उसकी हत्या का बदला लिया था.

Latest news

Related news