Friday, March 13, 2026

Holi: होली के रंग में रंगने लगा है देश, झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन होली समारोह में गाते दिखे तो मथुरा में नज़र आए भक्ति के रंग

होली (Holi) की खुमारी धीरे धीरे कर देश पर छाने लगी है. मथुरा में तो लड्डू मार होली, लठमार होली, फूलों की होली इतनी होली खेली जाती है कि वहां होली के 15 दिन पहले से ही उत्सव सा माहौल होता है. शनिवार को इसी कड़ी में मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भक्तों ने होली (Holi) मनाई.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की होली

उत्तर प्रदेश की तरह ही झारखंड की राजधानी रांची में भी होली (Holi) की धूम शुरु हो गई है. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के साथ होली की मस्ती में डूबे नज़र आए. होली (Holi) का ये समारोह विधान सभा में आयोजित किया गया था.

Latest news

Related news