Sunday, February 15, 2026

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, भाई के फोन पर दी गई धमकी

बागेश्वर धाम के शास्त्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है. इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए मध्य प्रदेश के गढ़ा के बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के शास्त्री को मारने की धमकी इनके भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल पर दी गई है.

भाई ने लिखाई पुलिस में रिपोर्ट

धीरेंद्र शास्त्री के भाई लोकेश गर्ग ने इस संबंध में बमीठा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. रिपोर्ट में लोकेश ने लिखवाया है कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने पहले धीरेंद्र शास्त्री से बात कराने के लिए कहा. लोकेश ने बताया कि “बागेश्वर (Bageshwar Dham)वाले धीरेंद्र शास्त्री से बात कराओ, जब इसका जवाब मैंने दिया कि धीरेंद्र शास्त्री से बात कराना संभव नहीं है तो दूसरी तरफ से व्यक्ति बोला कि उनकी तेरहवीं की तैयारी कर लेना, मैंने बोला क्यों और आप कौन बोल रहे हैं, मैं आपको नहीं जानता तो वह बोला मैं अमर सिंह बोल रहा हूं. धीरेंद्र कि तेरहवीं की तैयारी कर लेना और फोन काट दिया.”

आपको बता दें लोकेश बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham)के शास्त्री धीरेंद्र कृष्ण के चचेरे भाई हैं. लोकेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. अपनी राम कथाओं और चमत्कारों को लेकर आजकल धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चाओं में है. उनकी देशभर में राम कथाएं हो रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं

Latest news

Related news