Friday, February 27, 2026

मोरबा ब्रिज हादसे पर हाईकोर्ट का गुजरात के अधिकारियों को नोटिस, मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी में हुए ब्रिज हादसे का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट ने गृह विभाग, शहरी आवास, मोरबी नगर पालिका, राज्य मानवाधिकार आयोग सहित राज्य सरकार के अधिकारियों को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने राज्य को एक सप्ताह के भीतर पूरी घटना की रिपोर्ट सौंपने को कहा है. इस मामले में अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी.


हादसे में 150 के करीब लोगों की हुई थी मौत
छठ पूजा के मौके पर गुजरात के मोरबी में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ था. इस हादसे में ढेड़ सौ के करीब लोगों की जान गई थी और सैकड़ों घायल हो गए थे. हादसा मच्छू नदी पर बने केबल ब्रिज के टूटने से हुआ था. इस मामले में मोरबी पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें तीन सुरक्षा गार्ड, दो टिकट बुकिंग क्लर्क, दो ठेकेदार और ओरेवा कंपनी के दो मैनेजरों शामिल हैं.

Latest news

Related news