Monday, February 16, 2026

दादी की पुण्यतिथि पर पोते राहुल गांधी का भावुक ट्वीट,“जिस भारत के लिए आपने सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा”

31 अक्तूबर यानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि. 38 साल पहले आज के ही दिन इंदिरा गांधी को उनके सुरक्षा गार्ड में गोली मार दी थी. प्रधानमंत्री रहते हुए आतंक का शिकार होने वाली इंदिरा देश की अकेली प्रधानमंत्री है. उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने सोनिया गांधी समेत कई नेता दिल्ली के शक्ति स्थल पहुंचे.

राहुल ने दादी को याद कर किया ट्वीट, सरदार बल्लभभाई को भी दी श्रद्धांजलि
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल तेलंगाना में है. अपनी दादी इंदिरा गांधी की समाधि पर नहीं पहुंच पाने पर राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर उन्हें याद किया. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा “दादी, आपका प्यार और संस्कार दोनों दिल में ले कर चल रहा हूं. जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा”. राहुल ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें इंदिरा गांधी की अलग-अलग भाषणों और इंटरव्यू को जोड़ा गया है. इसमें वो एकता, आज़ादी और लोकतंत्र पर बोलती नज़र आ रही है.


कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोह पुरुष सरदार पटेल को भी उनकी जयंती पर याद किया. उन्होंने ट्वीट किया, “सरदार वल्लभभाई पटेल के लोहा भारत को एकजुट करेगा. उनके लिए सबसे उपयुक्त श्रद्धांजलि यह होगी कि उन्होंने एकता की जो ज्वाला जलाई है उसे हमें पहले से कहीं अधिक प्रज्वलित करना है”.

सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दी इंदरा गांधी को श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं ने उन्हें शक्ति स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके बलिदान दिवस पर मेरा नमन। कृषि हो, अर्थव्यवस्था हो या फिर सैन्य बल, भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में इंदिरा गांधी का योगदान अतुलनीय है”.

Latest news

Related news