मुख्यमंत्रियों पर भी छाया दीवाली का खुमार, किसी ने की शॉपिंग तो किसी ने दीप दान

दीपावली से पहले देशभर के बाज़ारों में रोनक लौट आई है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली. 2 साल बाद ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार भी काफी खुश नज़र आए. पिछले दो सालों के मुकाबले इस साल लोगों ने जमकर दीपावली की खरीदारी की है. आम लोगों के साथ साथ धनतेरस के मौके पर मुख्यमंत्री भी खरीददारी करते और दीवाली के जश्न में शामिल होते नज़र आए.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के बाजार में धनतेरस की ख़रीदारी करने पहुंचे. उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था. धनतेरस के मौके पर रोशनपुरा में शिवराज सिंह ने चांदी का सिक्का खरीद. इस मौके पर उन्होंने कहा, “चारों तरफ हर्ष और उल्लास है. मेरी कामना है सब स्वस्थ्य, प्रसन्न रहें. मैं कई वर्षों से परिवार के साथ धनतेरस पर खरीदारी करते आ रहा हूं और आज भी की.”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धनतेरस के अवसर पर रायपुर के बाजार में खरीदारी करते नज़र आए. उन्होंने कहा, “कोविड के बाद जनजीवन सामान्य हुआ है. बाजार में रौनक लौटी है. मैंने भी पूजा सामग्री खरीदी है. मिठाई और पटाखे भी खरीदे हैं.”

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली पर काशीपुर में आयोजित एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित कार्यक्रम में शामिल हुए

Latest news

Related news