Rajnath Singh Bhuj Visit : भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद पीएम मोदी से लेकर तमाम नेता सेना का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं. इसके साथ ही वे उनसे मुलाकात कर रहे हैं. पहले पीएम मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी श्रीनगर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की. इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के हालातों के बारे में जानकारी ली थी.
Rajnath Singh Bhuj Visit : रक्षामंत्री पहुंचे भुज,करेंगे जवानों से मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के दौरे पर पहुंचे. इससे पहले वे गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर गए थे. आज शुक्रवार को वे भुज एयरबेस पर वायुसेना के अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात कर रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का ये पहला दौरा है. इसकी जानकारी खुद राजनाथ सिंंह ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म X पर दी .
After Operation Sindoor, Defence Minister @rajnathsingh Arrived at Bhuj in #Gujarat ‘s #Kutch ; he’s scheduled to meet jawans at the Bhuj Airbase and pay tribute at the memorial at Bhujia Hills.@NewIndianXpress @santwana99 @jayanthjacob pic.twitter.com/jbw6wYuzzr
— Dilip Kshatriya (@Kshatriyadilip) May 16, 2025
गुजरात भी पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करता है. पाकिस्तानी सेना ने पिछले दिनों संघर्ष के दौरान, गुजरात के कई शहरों में भी ड्रोन अटैक की कोशिश की थी. भुज पर भी पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया था. हालांकि, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोनों को मुंहतोड़ जवाब दिया था. गुजरात और पाकिस्तान 508 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं.
आतंकी कहीं भी नहीं सुरक्षित- राजनाथ सिंह
श्रीनगर में सेना से बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी संगठनों और उनके आकाओं को एक कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है कि वे कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा, हमारी सेनाओं ने दुनिया को दिखा दिया है कि उनका निशाना सटीक है तथा गिनती का काम दुश्मनों पर छोड़ दिया गया है.
पीएम और रक्षा मंत्री के दौरे खास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ये विजिट कई मायनों में खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से ऐसा दिखाया गया था कि आदमपुर एयरबेस, श्रीनगर और भुज एयरबेस को हमलों में नुकसान हुआ है. इन विजिट से साफ है कि पाकिस्तानी हमलों से भारत की इन जगहों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. वे पूरी तरह से सेफ हैं.

