Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये नितिन नबीन पटना से दिल्ली...

भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये नितिन नबीन पटना से दिल्ली के लिए रवाना, दिल्ली में भव्य स्वागत की तैयारी

0
129

Delhi Nitin Nabin : BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का बाद बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन आज सुबह  पहुंचे रहे हैं. दिल्ली में उनके भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है. दिल्ली पहुंचने पर प्रदेश की सीएम  रेखा गुप्ता और दिल्ली के सभी सातों सांसद उनका स्वागत करेंगे.

Delhi Nitin Nabin:दिल्‍ली रवाना होने से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे

अचानक पार्टी की इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से अभिभूत नितिन नबीन आज सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पटना के प्रचीन हनुमान मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. दिल्‍ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन ने कहा, ‘मैं भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर जा रहा हूं. पार्टी ने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है. मैं पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. जब तक एनडीए एकजुट है, बंगाल हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है.’

 BJP कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन

कल यानि 14 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई थी. जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे. नितिन नबीन की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी ने उनकी जमीनी पकड़, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है.

5वीं बार विधायक बने हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन के बैकग्राउंड की अगर बात की जाए तो उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं. नितिन ने पिता के निधन के बाद सक्रिय रूप से चुनावी राजनीति में एंट्री ली. पहली बार 2006 में पिता के स्थान पर उपचुनाव लड़ा और  जीतकर विधायक बने थे. इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है. इस बार के विधानसभा चुनाव में वे आरजेडी प्रत्याशी को 51 हजार से अधिक वोटों से हराया है.

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन बिहार की सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं. वर्तमान में वे पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. इस बार वे पांचवी बार विधायक बने हैं. इससे पहले बिहार सरकार में कई बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी भी हैं. नितिन नबीन की एक खास बात ये भी है कि ये भाजपा के अब तक के सबसे कम उम्र के कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं.