Friday, February 13, 2026

PM Modi Russia & Austria Visit : पीएम मोदी रुस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रवाना, 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम की है पहली ऑस्ट्रिया यात्रा

PM Modi Russia & Austria Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दो देशों रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा से रवाना हो गये हैं. अपनी दो देशों की आधिकारिक यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वह सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं, जिन पर दोनों देश और अधिक घनिष्ठ साझेदारी का निर्माण करेंगे.

PM Modi Russia & Austria Visit : पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी 

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्अट पर लिखा  है कि “अगले तीन दिनों में मैं रूस और ऑस्ट्रिया में रहूंगा. ये यात्राएं इन देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने का एक शानदार अवसर होगा, जिनके साथ भारत की पुरानी दोस्ती है. मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं.

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर लिखा पोस्ट

दरअसल, ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी की यात्रा को लेकर उत्सुकता दिखाई. नेहमर ने कहा, मैं अगले हफ्ते वियना में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं. चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा, यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं.

द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने का मौका – पीएम मोदी 

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि – हमारे पास अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के बारे में बात करने का अवसर होगा.

धन्यवाद चांसलर कार्ल नेहमर- पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने चांसलर नेहमर को जवाब देते हुए कहा, धन्यवाद चांसलर कार्ल नेहमर. इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑस्ट्रिया आना सही मायनों में सम्मान की बात है. मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर हमारी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं. बता दें कि पीएम मोदी 9 और 10 जुलाई को दो दिवसीय ऑस्ट्रिया के दौरे पर पहुंचेंगे.

Latest news

Related news