भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री : राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत

India-South Korea Friendship नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग का आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उनकी अगवानी की. कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे.

अपनी यात्रा की शुरुआत में, राष्ट्रपति ली और उनकी पत्नी किम हीया क्यूंग ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। यह दौरा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा 

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि – रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के राष्ट्रपति @Jaemyung_Lee से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ, क्योंकि वे भारत की अपनी राजकीय यात्रा शुरू कर रहे हैं. विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कोरिया संबंधों को और गहरा करने के उनके संकल्प को मैं महत्व देता हूँ. मुझे विश्वास है कि कल प्रधानमंत्री @narendramodi के साथ उनकी बातचीत हमारी ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ को और अधिक सुदृढ़ करेगी.

Latest news

Related news