दिल्ली : वारिस पंजाब दे का मुखिया खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल (Amritpal) को भगोड़ा घषित करने के बाद पंजाब पुलिस फुल एक्शन मोड में है.पूरे पंजाब में उसकी खोज चल रही है.अमृतपाल के समर्थक लगातार सड़कों पर निकले हुए हैं. प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति उत्पन्न ना हो , इसलिए पूरे प्रदेश में हाई एलर्ट कर दिया गया है. सरकार ने आज आदेश जारी किया है कि रविवार दोपहर 12 बजे तक पूरे प्रदेश में बैंकिंग, मोबाइल रिचार्ज सेवा को छोड़कर सभी जगह इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है.सरकार की तरफ से जानकरी दी है कि जनता की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाये गये हैं. पंजाब के कुछ प्रमुख शहरों अमृतसर, फजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू कर दिया गया है.
अमृतपाल के पकड़ने के लिए पूरे पंजाब में सधन अभियान
वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल (Amritpal) और उसके सहयोगियों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस पूरे प्रदेश में अभियान चला रही है. इस दौरान उसके एक सहयोगी,जो उसका गनर भी है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दो कारें भी जब्त की है.अमृतपाल को ढ़ूढ़ने के दौरान अब तक 78 लोग हिरासत मे लिये जा चुके हैं. बता दें कि कल पंजाब पुलिस की दबिश के दौरान अमृतपाल भागने में सफल गगो गया था.
श्रोत -ANI
करीब 20-25 किलोमीटर तक पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। हमने एक नंबर बरामद किया है। हथियार और 2 कार जब्त की हैं। तलाश जारी है, हम उसे जल्द ही गिरफ़्तार कर लेंगे। कानून व्यवस्था बनी रहेगी: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी पर जालंधर CP केएस चहल pic.twitter.com/7T1g0Ka145
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2023
अमृतपाल (Amritpal) को लेकर पंजाब पुलिस ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों और बोर्डर्स पर भी तैनाती बढ़ा दी है. हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है.
आपको बता दें कि खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब संगठन का मुखिया अमृतपाल अजनाला थाना और पुलिस कर्मियों पर हमला करने का आरोपी है. अमृतपाल पर पुलिस पर हमला करने के मामले में कई मामले दर्ज हैं.
Punjab | Police conduct flag marches in Gurdaspur and Ludhiana as an operation to nab Khalistani sympathiser Amritpal Singh continues
State govt has extended the suspension of mobile internet services till 20th March.
(L to R- pics 1&2-Gurdaspur, pics 3&4: Ludhiana) pic.twitter.com/429rhDGpIw
— ANI (@ANI) March 19, 2023
अमृतपाल के समर्थक सड़कों पर उतरे
पंजाब में अमृतपाल को लेकर उससके समर्थक सड़को पर हैं. भारी संख्या में लोग हथियारों के साथ सड़क पर निकले दिखाई दे रहे हैं.



