German singer Ram Ayenge : जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने गाया ‘राम आएंगे.. इंटरनेट पर मचा धमाल

नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट)  सोशल मीडिया पर इन दिनों श्री राम के नाम का खुमार छाया हुआ है. लोग अपने अपने तरीके से श्रीराम के प्रति अपना प्यार और दुलार लुटा रहे हैं. इस खास अवसर पर गायकों और संगीत के दुनिया के कलाकारों ने इंटरनेट पर धूम मचाया हुआ है. श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भले ही भारत में अयोध्या में हो रही है लेकिन भारत के बाहर भी लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह है . इस उत्साह की एक झलक दिखी जर्मनी में. जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन German singer Ram Ayenge ने इन दिनों सोशल मीडिया पर सेनसेशन बने गीत राम आयेंगे को अपनी आवाज दी है. एक जर्मन गायिका को हिंदी में श्रीराम के भजन गाता देख इंटरनेटयूजर्स सुपर एक्साइटेड हैं. .सोशल मीडिया पर जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन का भक्ति गीत ‘राम आएंगे’  वायरल है.

न्यूज एजेंसी ANI ने सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन से खास बात की जिसमें उन्होने राम आयेंगे गाकर सुनाया.

ANI

Latest news

Related news