Thursday, March 12, 2026

धर्मस्थल में सनसनीखेज आरोप लगाने वाला शिकायतकर्ता गिरफ्तार, SIT की बड़ी कार्रवाई

RTI Activist Arrest :  कर्नाटक के धर्मस्थल में कई हत्याओं, दुष्कर्म और शवों को दफनाने का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पिछले दो दशकों में धर्मस्थल में कई हत्याओं, दुष्कर्म और शवों को दफनाने का आरोप लगाया था. उसे इन आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. एसआईटी और उसके प्रमुख प्रणब मोहंती ने शिकायतकर्ता से शुक्रवार देर रात तक पूछताछ की. शिकायतकर्ता का नाम उजागर नहीं किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि बयानों और उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद गिरफ्तारी की गई. एसआईटी मामले की जांच जारी रखे हुए है. शिकायतकर्ता-गवाह एक पूर्व सफई कर्मचारी है. उसने दावा किया था कि उसने 1995 से 2014 के बीच धर्मस्थल में काम किया था और उसे धर्मस्थल में महिलाओं और नाबालिगों सहित कई शवों को दफनाने के लिए मजबूर किया गया था. उसने आरोप लगाया था कि कुछ शवों पर यौन उत्पीड़न के निशान थे. उसने इस संबंध में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दिया है.

15 स्थानों में से केवल एक स्थान पर मिले कंकाल के अवशेष

आरोपी ने शिकायतकर्ता ने  SIT को  15 जगहें बताई थीं, जहां उसने 1998 से 2014 के बीच कई महिलाओं और बच्चों को दफनाने का दावा किया था लेकिन इनमें से सिर्फ एक जगह (स्पॉट नंबर 6) से एक पुरुष के कंकाल के अवशेष मिले है.जांच में पाया गया कि जो शवों को दफनाने की दावा था वहां से मिली खोपड़ी नकली थीं.

Latest news

Related news