Saturday, June 27, 2026
Home मध्य प्रदेश रीवा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

रीवा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

0
114

रीवा।  रीवा जिला कोर्ट में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई. कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है. पुलिस और बम स्क्वॉड टीम न्यायालय परिसर की जांच कर रही है।

दोपहर 12.35 बजे कोर्ट खाली कराया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीवा जिला अदालत में बम की खबर ईमेल से मिली. इस मेल में परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि मेल हिंदी में लिखा हुआ है. इसके साथ ही कई गंभीर बात भी लिखी हुई हैं. इसके साथ ही तमिलनाडु में साल 1979 के नेशनल डिफेंस और टेरिरिज्म से जुड़े लॉ का जिक्र भी किया गया है. मेल से मिली धमकी बाद न्यायालय परिसर को दोपहर 12.35 बजे खाली करा लिया गया।