Bhopal Women’s Protest Rally : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी ने एक विशाल ‘महिला आक्रोश रैली’ का आयोजन किया. इस रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे. भाजपा ने इस विरोध प्रदर्शन के जरिए विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का गंभीर आरोप लगाया है।
Bhopal Women’s Protest Rally: विधेयक गिरने पर विपक्ष को घेरा
भाजपा का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती थी लेकिन कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने इसके खिलाफ मतदान किया. विपक्षी दलों के इस विरोध के कारण एनडीए गठबंधन को आवश्यक संख्या बल नहीं मिल सका और विधेयक पारित नहीं हो पाया.
अधिकारों के साथ खिलवाड़ का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने इस रैली को महिलाओं के स्वाभिमान की लड़ाई बताया. भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता अब इन दलों को सबक सिखाएगी जिन्होंने महिला सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटकाया है.

