आधी रात खुला विधानसभा सचिवालय: जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा सचिवालय को लेकर सिसायत गर्मा गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. जीतू पटवारी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए देर रात विधानसभा सचिवालय खेला गया. उन्होंने ये भी कहा कि ये पूरी कार्रवाई भाजपा के इशारों पर की जा रही है.

अचानक विधानसभा सचिवालय पहुंचे जीतू पटवारी

दरअसल कांग्रे अध्यक्ष जीतू पटवारी रात में 10 बजे अचानक विधानसभा सचिवालय पहुंच गए. उनके यहां पहुंचने से हड़कंप मच गया. उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह विधानसभा के मुख्य सचिव के कमरे में जाते हुए नजर आते हैं. कमरे में मुख्य सचिव के सामने विधायक पीसी शर्मा पहले से ही बैठे हुए थे. जैसे ही इस कमरे में जीतू पटवारी पहुंचे तो उन्होंने विधानसभा के मुख्य सचिव से पूछा.

जीतू पटवारी ने पूछा सवाल

जीतू पटवारी पूछते हुए नजर आते है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक के पास तो कोर्ट का स्टे है और इस वक्त रात में विधानसभा सचिवालय खोलने का क्या औचित्य है? उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है.

कांग्रेस का दावा है कि

जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा सचिवालय एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, लेकिन जिस तरह से रात में काम किया गया, वह पूरी तरह अस्वीकार्य है. कांग्रेस ने इसे राजनीतिक गुंडागर्दी और सत्ता का दुरुपयोग बताया है.कांग्रेस का दावा है कि विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने की कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। पार्टी ने साफ किया है कि इस मुद्दे पर वह पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि अभी तक इस मुद्दे पर भाजपा की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आ रहा है.

 

Latest news

Related news