फटी एड़ियों और रूखे पैरों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ पैरों और विशेषकर एड़ियों की खूबसूरती का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। हालांकि, कई महिलाएं अपने पैरों की सही देखभाल नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण उनकी एड़ियां फटने लगती हैं। एड़ियों में गहरी दरारें आने की वजह से कई बार महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। ऐसे में कुछ बेहद आसान घरेलू उपायों को अपनाकर फटी एड़ियों को फिर से कोमल और मुलायम बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कारगर घरेलू नुस्खों के बारे में:

1. नारियल का तेल

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच शुद्ध नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें और रात को सोने से पहले उससे अपनी एड़ियों की अच्छी तरह मालिश (मसाज) करें। मालिश करने के बाद पैरों में सूती मोजे पहन लें और अगली सुबह सामान्य पानी से पैर धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से एड़ियां बहुत जल्द मुलायम हो जाती हैं।

2. ग्लिसरीन और गुलाब जल

पैरों की त्वचा को कोमल बनाने के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन का मिश्रण भी काफी असरदार साबित होता है। इसे बनाने के लिए 3 चौथाई मात्रा में गुलाब जल और 1 चौथाई मात्रा में ग्लिसरीन मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी एड़ियों पर कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से पैरों को साफ कर लें। रोजाना इस उपाय को अपनाने से बहुत जल्द असर दिखने लगता है।

3. ओट्स और जोजोबा ऑयल

ओट्स और जोजोबा तेल का पैक फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले ओट्स को पीसकर उसका बारीक पाउडर बना लें और उसमें थोड़ा सा जोजोबा तेल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को एड़ियों की दरारों पर अच्छी तरह लगाएं और कुछ देर सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

4. शहद का इस्तेमाल

पैरों की खोई हुई नमी वापस पाने और एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए एक टब गुनगुने पानी में आधा कप शुद्ध शहद मिलाएं और कुछ देर के लिए अपने पैरों को उसमें डुबोकर रखें। लगभग 20 मिनट के बाद पैरों को पानी से बाहर निकालें और तौलिए से अच्छी तरह पोंछ लें। इस प्रक्रिया से पैर बेहद मुलायम हो जाते हैं।

5. जैतून का तेल (ऑिव ऑयल)

एड़ियों की देखभाल के लिए जैतून का तेल भी बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से करीब आधे घंटे पहले जैतून के तेल से पैरों और एड़ियों की हल्की मालिश करें और फिर पैर धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से बहुत कम समय में ही फटी एड़ियों से छुटकारा मिल जाता है और वे मुलायम हो जाती हैं।

Latest news

Related news