झज्जर के बेरी-दुजाना रोड पर दर्दनाक हादसा, बस-स्कूटी टक्कर में SPO विजयभान की जान गई

झज्जर। के बेरी-दुजाना रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हरियाणा पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी विजयभान की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर रोडवेज बस और स्कूटी के बीच हुई। मृतक विजयभान बहादुरगढ़ डीसीपी कार्यालय में तैनात थे। वे दुजाना से अपने गांव शेरिया जा रहे थे, जब रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विजयभान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें बस चालक की लापरवाही, ओवर स्पीडिंग या अन्य कारक शामिल हो सकते हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार को बस के नीचे आने से बचना मुश्किल हो गया।

Latest news

Related news