Sunday, February 22, 2026

Lauki Dosa Recipe: कुरकुरा लौकी डोसा और मसालेदार लाल चटनी, बच्चों को बनाकर खिलाएं लौकी डोसा, जानें इसे बनाने का तरीका

Lauki Dosa Recipe: हमेशा यह कोशिश रहती है कि हम अपने परिवार को हेल्दी खाना खिलाया जाए. घर के बड़े से लेकर बच्चे तक सभी खाना पुरे स्वाद के साथ खाए. ऐसी बहुत सी सब्जियां है जिन्हे बच्चे खाना पसंद नहीं करते है. उस सब्जी को खाने में बच्चे नखरें दिखाते हैं. हम यहां बात कर रहे हैं लौकी, तौरी, सीताफल जैसी सब्जियों की जिनसे बच्चे दूर भागते हैं. लेकिन आज हम आपको लौकी से बनी एक बेहतरीन और टैस्ट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे बनाना बहुत ही आसान होता है और बच्चे भी बार बार आपसे इसकी डिमांड करेंगे.

हम बात कर रहे हैं लौकी से बनने वाले डोसा की जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और बच्चे बार बार आपसे इसकी डिमांड करेंगे. इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है और एक हैल्दी डिश भी जिसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं.

लौकी डोसा बनाने का सामान

लौकी: 1 मीडियम साइज, छीलकर और कद्दूकस कर ली गई
चावल का आटा: 1 कप
सूजी: 1/4 कप
दही: 1/2 कप

हरा मिर्च: 1 बारीक कटा हुआ
हरा धनिया: 2 टेबलस्पून कटा हुआ
हल्दी पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
नमक: स्वाद के अनुसार
तेल: डोसा बनाने के लिए
पानी: जरूरत के हिसाब से

डोसा बेटर बनाने का तरीका

पहले आप लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए. ध्यान रखें लौकी में ज्यादा पानी न हो अगर है तो आप थोड़ा सा प्रेस करके उसको निकाल दीजिये. अब एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी, चावल का आटा, सूजी, दही, हरा धनिया, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद बेटर में थोड़ा-थोड़ा अपनी डालकर ीसेट तैयार आकर लें. बेटर को 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें.

ये भी पढ़ें: Ayodhya Famous Food: अयोध्या में दर्शन करने का है प्लान, तो ये चीजे जरूर खाएं

इसके बाद नॉनस्टिक डोसा तवा ले और धीमी आंच पर गर्म कर और उसके ऊपर थोड़ा थोड़ा तेल लगा दीजिये. अब तवे पर बेटर को धीरे धीरे से गोल आकर देना है. जब डोसा सुनहरा और कुरकुरा हो जाये तो उसे पलट दें. अब दूसरी तरफ भी अच्छे से सेक ले. जब ये सही से पक जाए तो डोसा को तवे से उतर लीजिये और नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कीजिये.

Latest news

Related news