Saturday, February 21, 2026

बिग्ग बॉस 17 में Krushna Abhishek ने इस कंटेस्टेंट बताया दिया अनडिजर्विंग

अक्सर Bigboss जैसे रियलिटी शो को होस्ट करने वाले Krushna Abhishek अपनी कॉमेडी को लेकेऱ जाने जाते हैं और अक्सर अपनी ही कही बातों से कंट्रोवर्सी में फंस जाते हैं . कभी अपने मामा गोविंदा से पंगा तो कभी कपिल शर्मा के साथ अनबन की खबरें लेकिन इस बार कृष्णा ने बिगबॉस और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान से पंगा ले लिया हैं. इस पंगे के पीछे उनका एक बयान है, जो अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा हैं . तो आइये बताते हैं कि आखिर कृष्णा ने ऐसे क्या कह दिया कि सलमान खान से पंगा हो गया….

Krushna Abhishek
                                                                     Krushna Abhishek

BiggBoss 17 का फिनाले खत्म हो चुका हैं लेकिन बिगबॉस के कंटेस्टेंट को लेकर चर्चाएं बनी रहती हैं. BiggBoss 17 के टॉप 3 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा रहे जबकि औरा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और ईशा मालवीय जैसे कंटेस्टेंट को जनता का खूब प्यार मिला. अब शो के खत्म हो जाने के बाद कृष्णा अभिषेक ने  एक कंटेस्टेंट को अनडिजर्विंग बता दिया है. कृष्णा ने  इसका कारण भी शेयर किया है. अब कृष्णा के कमेंट पर लोग रिएक्शन देते हुए कमेंट्स कर रहे हैं.

Krushna Abhishek ने बताया अपना फेवरेट कंटेस्टेंट

एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक से जब पूछा गया कि BiggBoss 17 में  उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन था तो उन्होंने मुनव्वर फारूकी का नाम लिया. हालांकि आगे उन्होंने कहा की अंकिता लोखंडे को उनके साथ खड़े रहते हुए देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वही इस पर रिएक्शन देते हुए यूजर्स ने लिखा, अंकिता फेक थी इसलिए नहीं जीती वो. जब टॉप 2 में मुन्ना और अंकु को ही देखना चाहते हैं.


ये भी पढ़ें : Ankita Lokhande ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

आगे जब उनसे जब पूछा गया कि कौनसा कंटेस्टेंट शो में अनडिजर्विंग है. इस पर जवाब देते हुए कृष्णा अभिषेक ने कहा, जरुर है. बेचारा औरा उसको क्यों बुलाया. बेचारे को कोरिया से तकलीफ देकर उसे टिकट दे दी. कोरिया से आ गया बेचारा बता दें. औरा एक कोरियाई सिंगर हैं, जिन्होंने बतौर वाइल्डकार्ड शो में एंट्री ली थी. वहीं दर्शकों को वह पसंद भी आए थे और उन्हें जनता का प्यार भी मिला था.

Latest news

Related news