Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking News क्या आने वाली है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 3’? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश...

क्या आने वाली है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 3’? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने वायरल स्क्रीनशॉट पर तोड़ी चुप्पी

0
359
Dhurandhar 3
Dhurandhar 3

Dhurandhar 3 :मुंबई: रणवीर सिंह की हालिया रिलीज़ ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर ने दर्शकों और क्रिटिक्स को अपना दीवाना बना दिया है. फिल्म की अपार सफलता के बीच, सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 3’ को लेकर दावों का दौर शुरू हो गया है. एक वायरल स्क्रीनशॉट में तो फिल्म की रिलीज डेट 14 जून 2026 तक बता दी गई है.

Dhurandhar 3 क्या  पाइपलाइन में है ?

सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर: द फाइनल चैप्टर’ के नाम से एक क्लिप और स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर चुप्पी तोड़ते हुए मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ‘ज़ूम’ को दिए इंटरव्यू में सच्चाई बयां की है. उन्होंने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा:

“ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। अभी बहुत सारे रूमर्स (अफवाहें) फैल रहे हैं। अगर भविष्य में ऐसी कोई खबर होगी, तो मैं खुद एक्स (ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा करूँगा।”

रणवीर सिंह के मुरीद हुए मुकेश छाबड़ा

मुकेश ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की और उन्हें एक बेहद मेहनती अभिनेता बताया। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही रणवीर के शुरुआती टेस्ट लिए थे। मुकेश के मुताबिक, “रणवीर हमेशा से एक बेहतरीन एक्टर थे, उन्हें बस खुद को साबित करने के लिए एक सही मौके की तलाश थी।”

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.फिल्म की कमाई की बात करे तो धुरंधर 2 ने अब तक पैन इंडिया करीब  500 करोड़ से अधिक की कमा ईकर ली है वहीं ओवरसीज की बात करें तो इस फिल्म ने 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म की कहानी कराची के ल्यारी इलाके के गैंगवार और भारत पर हुए आतंकी हमलों (26/11, संसद हमला) के बैकग्राउंड पर आधारित है.फिल्म में रणवीर सिंह ने हमज़ा अली मज़ारी (जसकीरत सिंह रंगी) के रूप में दमदार प्रदर्शन किया है। उनके साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।