Wednesday, February 25, 2026

इमली की सुम्बुल तौकीर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जबाब दिया, लिखा- हमें शांति से….

मनोरंजन डेस्क,4 मार्च ।  टेलीविजन धारावाहिक इमली से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर Sumbul Taukir  ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह अपने वजन बढ़ने और लुक्स को लेकर हो रही टिप्पणी पर जवाब देती दिखाई दे रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरी बात..

Sumbul Taukir  का करारा जवाब

टीवी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने हाल ही में अपने लुक्स और वजन को लेकर हो रही टिप्पणी पर जवाब देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्होंने अपने वजन और लुक्स को लेकर कुछ विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल के कमेंट्स और ट्वीट पढ़े। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहले कभी इतनी परेशान नहीं हुई, कृपा करके यह सब कहना बंद कर दें और जीनें दें। आगे अभिनेत्री ने  लिखा, ‘अगर तुम्हें लगता है कि मैं अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं तो मुझे करने दो, क्योंकि मुझे पता है कि मैं क्या कर रही हूं, मैं अब थक चुकी हूं।’

इस पोस्ट में सुम्बुल तौकीर ने अपने वजन बढ़ने के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा कि अचानक वजन बढ़ने का कारण हैं उनकी दवाइयां जो उनके न्यूरोलॉजिस्ट और साइकेट्रिस्ट ने दी थी। वो दवाइयां उन्हें सूट नहीं की, इस वजह से उनका वजन बढ़ गया है। साथ ही वह लिखती हैं कि अब चुप हो जाओ।

सुम्बुल तौकीर का वर्कफ्रंट

अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर की बात करें तो उन्होंने इमली सीरियल के अलावा बालवीर, गंगा, वारिस जैसे टीवी सीरियल्स में दिख चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 16 में भी दिख चुकी हैं। आखिरी बार उन्होंने जादू तेरी नजर में कैमियो किया था।

Latest news

Related news