Friday, February 20, 2026

दिवाली पार्टी में Sushmita Sen दिखी एक्स बॉयफ्रेंड के साथ,रोहमन ने संभाला सुष्मिता की साड़ी का पल्लू

मुंबई :  बॉलीवुड अभिनेत्री Sushmita Sen आए दिन चर्चा में दिखाई देती हैं. हाल ही मैं उनकी वेब सीरीज आर्या 3 के ने धूम मचा दिया है. एक बार फिर से Sushmita Sen के जानदार एक्टिंग की तारीफ हो रही है. बेवसीरीज आर्या के  सीजन 1 और सीजन 2 मैं भी सुष्मिता ने अपनी एक्टिंग और अंदाज़ से लोगों का दिल जीत लिया था. वहीं सुष्मिता सेन को उनकी फिल्म ताली के लिए खूब पंसद किया गया, जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर का रोल किया था.

 दिवाली पार्टी में एक्स ब्यायफ्रेंड के साथ दिखी Sushmita Sen

ये तो रही एक्टिंग की बात लेकिन इन दिनों सुष्मिता अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि अपने एक्स ब्यायफ्रेंड के कारण चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म प्रोडूसर रमेश तौरानी ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियाँ दिखाई दीं. वहीं सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हाथ मैं हाथ डाले हुए नजर आयी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं.

Sushmita Sen
                Sushmita Sen

 

Sushmita Sen की वीडियो वायरल

फिल्म प्रोडूसर रमेश तौरानी के घर 8 नवंबर को दिवाली पार्टी में सुष्मिता सेन और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल एक साथ दिखाई दिए. सुष्मिता सेन ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई थी. वही रोहमन ने सफ़ेद कलर का कुरता-पजामा और ग्रीन कलर का ब्लेजर पहना हुआ था.दोनों ने साथ मैं काफी फोटो भी क्लिक कराई और काफी एन्जॉय भी किया. दोनों को देखकर लग रहा था जैसे कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हों और अब दोनों की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं,जिसे देखकर लोग बातें बना रहे हैं.

आपको बता दे की सुष्मिता सेन और उनके एक्स ब्यायफ़्रेंफ का काफी पहले ब्रेकअप हो गया था लेकिन अब दोनों को साथ देख फैंस ने अंदाज़ा लगाया की फिर से दोनों का पैचअप हो गया हैं. वही दोनों साथ मैं काफी प्यारे और खुश नजर दिखाई दिए. रोहन ने सुष्मिता के साड़ी का पल्लू संभालते हुए नज़र आए, जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हुए और उन्होंने ढेर सारे कमेंट किए- एक फैन ने कमेंट किया- कपल गोल्स.

Latest news

Related news