Sunday, February 22, 2026

भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे “चिंटू” और श्वेता महारा स्टारर गाना “सरकार हिले ला” ने रिलीज के साथ ही मचाया धमाल

Sarkar Hile La  : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रदीप पांडे चिंटू और श्वेता महारा स्टारर नयू सांग “सरकार हिले ला” ने रीलीज होते ही धमाल मचा दिया है. ये गाना कशिश म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ और इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है.

Sarkar Hile La  में प्रदीप पाडेय के साथ श्वेता महारा की जोरदार कैमिस्ट्री

सरकार हिले ला , भोजपुरी सांग
सरकार हिले ला , भोजपुरी सांग

इस शानदार भोजपुरी सांग में प्रदीप पांडेय और श्वेता महारा की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री देखते ही बन रही है. अभिषेक ठाकुर के लिखे गीत को गायक नकाश अजीज अपनी दिलकश आवाज दी है, वहीं गाने की धुन और बीट्स इतने जोशीले हैं कि लोग सुनकर झूमने पर मजबूर हो रहे हैं. दर्शक इसे जम कर सराह रहे हैं, यही कारण है कि गाना वायरल होने लगा है.

भोजपुरी सिनेमा में प्रदीप पांडे चिंटू सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले एक्टर हैं और उन्हें पिछले एक साल में सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है.

गाने को लेकर ग्लैमरस अदाकारा श्वेता महारा कहती हैं कि इस गाने को दर्शकों को लिए धमाकेदार बनाने में इसकी कोरियोग्राफी से लेकर लोकेशन और कॉस्ट्यूम तक, हर चीज पर खास ध्यान दिया गया है.  गाने में एक्टर प्रदीप सिंह के साथ एक अलग ही तरह की  केमिस्ट्री बनी है जिसे दर्शक भी जरूर पसंद करेंगे.

आपको बता दें कि गाना “सरकार हिले ला” का निर्देशन अक्षय के अग्रवाल ने किया है. लाइन प्रोड्यूसर दीपेश रकहेजा, सहायक प्रोडक्शन सार्थक, नवीन, अशोक, प्रिंस, दीपक, डीओपी विकी विक्सी और कोरियोग्राफर ऋषिकेश नलावड़े हैं. गाने को और भी खूबसूरत बनाते हैं शानदार सेट, बेहतरीन कोरियोग्राफी और आकर्षक लोकेशंस. गाने के पोस्टर डिज़ाइन किए हैं रूप कमल सिंह ने. “सरकार हिले ला” बहुत जल्द काशिश म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा. इस गाने को मिस न करें क्योंकि ये आपको डांस फ्लोर पर थिरकने पर मजबूर कर देगा.

Latest news

Related news