दिल्ली : बीते साल कई बड़े अभिनेता अभिनेत्रियो ने शादी करके लंबे समय से चल रहे कयासों को विराम दिया जैसे – कटरीना- विक्की कौशल, आलिया भट्ट- रणवीर कपूर . इस साल की शुरुआत भी बॉलिवुड में एक बड़ी शादी से होने जा रही है. बॉलिवुड के नये अभिनेता अभिनेत्रियों में हॉट फेवरेट कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ महहोत्रा की शादी को लेकर चल रहे कयासों पर भी विराम लग गया है और साफ हो गया है कि जल्द ही अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा कियारा आडवाणी के साथ शादी रचाने जा रहे हैं.
5 फरवरी से 8 फरवरी तक शादी के फंक्शन
बॉलिवुड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी महीने के पहले सप्ताह में सिद्धार्थ और कियारा की ये ग्रैंड शादी होगी.ये शादी पूरी तरह से पंजाबी रीति रिवाजों से होने वाली है. बताया जा रहा है कि शादी जैशलमेर के पांच सितारा होटल सूर्यग्रह में होगी. हल्दी और मेंहदी एक ही दिन में होगी. शादी से दो दिन पहले दोनों के दोस्त और परिवार के लोग इस लक्जरी होटल में पहुंच जायेंगे. प्री वोडिंग सेरेमनी 4-5 फरवरी को होगी. शादी की तारीख 6 फरवरी हो सकती है.


कियारा ने फंक्शन के लिए खुद तैयार की है प्ले लिस्ट
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में कियारा ने दुबई में अपने दोस्तों के साथ शादी के फंक्शन में बजाने के लिए गानों के बारे में बात करके प्ले लिस्ट तैयार किया है, जिसमें दूसरे गानों के साथ उनकी हिट फिल्म शेरशाह का गाना .. राता लांबिया भी शामिल है.
शादी में 100 से 125 मेहमान होंगे शामिल
कियारा-सिद्धार्थ की शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट लंबी है.100 से 125 मेहमान इस शादी में शामिल होंगे. शादी में खासतौर से करण जौहर और डिजायनर मनीष मलहोत्रा इन्वायटेड हैं.
शादी का रिसेप्शन मुंबई में होगा
बताया जा रहा है कि शादी जैसलमेर के पांच सितारा होटल में होगी लेकिन बॉलिवुड हॉट फेवरेट ये जोड़ी मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखेगी.दोनों परिवारो ने शादी को यादगार और ग्रैंड बनाने के लिए वेडिंग एजेंसी हायर की जो शादी का पूरा इंतजाम देख रहे हैं. दोनों अभिनेताओं के माता पिता इस बात का पूरा ध्यान रख रहे है कि पूरे आयोजन को यादगार बनाया जा सके. शादी के सभी रश्म-रिवाज बाकायदा एजेंसी की देखरेख में होंगे.

