Saturday, February 21, 2026

BIGG BOSS 17 में Abhishek ने समर्थ को लगाया थप्पड़, अंकिता ने अभिषेक को दिखाया बाहर का रास्ता, लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल

‘BIGG BOSS 17’ के इस सप्ताह में भी बेहद उतार-चढ़ाव देखने को मिला. साथ ही बीबी हाउस में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इस सप्ताह कुछ ऐसी घटनाएं घटीं, जिसे देख हर कोई दंग रह गया. इसमें सबसे बड़ा Abhishek कुमार का थप्पड़ कांड था. समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय, अभिषेक को लगातार उकसा रहे थे, जिसके बाद वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और उन्होंने समर्थ को झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ दिया। इस वजह से अभिषेक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. ‘बिग बॉस 17’ का लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

Abhishek kumar
                                      Ankita Lokhande, Abhishek kumar and samarth jurel 

अंकिता ने Abhishek को दिखाया बाहर का रास्ता

‘बिग बॉस 17’ में हुए थप्पड़ कांड के बाद घर की कप्तान अंकिता लोखंडे के हाथ में यह पावर दी गई कि वे अभिषेक को घर से निकाल सकती थीं, या फिर उन्हें शो में बने रहने दे सकती थीं. हालांकि, अंकिता ने अभिषेक को बाहर निकालने का फैसला लिया. इसके बाद से ही अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही अभिषेक को शो में वापस लाने की मांग की जा रही है. इसी को लेकर ‘वीकएंड का वार’ पर सलमान अपनी प्रतिक्रिया देते देखे जाएंगे.

समर्थ जुरेल पर भड़के सलमान खान

‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट प्रोमो से जाहिर हो रहा है कि सलमान खान, समर्थ जुरेल की जमकर क्लास लगाएंगे. प्रोमो में दिख रहा है कि सलमान खान सभी को बताते हैं कि अभिषेक कुमार स्पष्ट रूप से दोषी हैं, लेकिन जो व्यक्ति उन्हें अपने धैर्य के स्तर के शिखर तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है, वह भी उतना ही गलत है. इसके बाद सलमान खान अभिषेक कुमार को चिढ़ाने के लिए समर्थ द्वारा अपनाए गए तरीकों का भी हवाला देते हैं, जिसमें उनके मुंह में टिशू पेपर भरना, तौलिया फेंकना और बाप का मेंटल बेटा जैसी पंक्तियों के साथ ताना मारना भी शामिल है.

ये भी देखे:Kalyug ke Ram फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, चंदन सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में आ रहे नज़र

इसके बाद सलमान खान उपस्थित सभी अन्य कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि वे सभी देख रहे थे कि क्या हो रहा है, लेकिन एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं था. जो वास्तव में समर्थ को रोक सके या उसे डांट सके। इसके बाद सलमान अपनी बातचीत को ईशा मालवीय की ओर बढ़ाते हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या वह अभिषेक की जगह होतीं और समर्थ उसी तरह मजाक कर रहे होते तो वह क्या करतीं. बिना पलक झपकाए ईशा, सलमान खान से कहती हैं कि वह भी समर्थ को थप्पड़ जड़ देतीं। हालांकि, प्रोमो से यह साफ नहीं हो सका है कि अभिषेक की शो में वापसी होगी या नहीं.

Latest news

Related news