Haathi Mere Saathi के साथ यश कुमार की फिल्म नागराज 2 और लाडो 2 की शूटिंग शुरू

Mumbai: यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर में Haathi Mere Saathi के साथ तीन फिल्मों की शूटिंग शरू हो गई है. इसकी जानकारी खुद यश कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर दी उन्होंने बोला की हाथी मेरे साथी Haathi Mere Saathi के साथ साथ उनकी फिल्म नागराज 2 और लाडो 2 की शूटिंग शुरू हो गयी है. इन तीनों फिल्मों की निर्माता निधि मिश्रा हैं. यश कुमार के होम प्रोडक्शन की फिल्म है. जिसका निर्माण बहुत खूबसूरती से और अलग तरीके से किया गया है. आपको बता दें कि फिल्म “हाथी मेरे साथी” को संजय श्रीवास्तव, नागराज 2 को राज किशोर प्रसाद राजू और लाडो को सुजीत वर्मा निर्देशित कर रहे हैं.

Haathi mera saathi
                 Haathi mera saathi

इन फिल्मों को लेकर यश कुमार ने बताया कि ‘हाथी मेरे साथी’ Haathi Mere Saathi एक ऐसी कहानी पर आधारित है जिसमें हाथी और मानवता की मिसाल देखने को मिलेगी. फिल्म की कहानी इंट्रेस्टिंग और मजेदार होने वाली है. मेरी कोशिश यही रही है कि जब हमारी फिल्म रिलीज़ हो, लोगों को हमारी फिल्म मजेदार और अच्छी लगे. इस फिल्म में आधुनिक ग्राफिक्स के साथ उन्नत साउंड इफेक्ट्स भी नज़र आने वाले हैं.

उसी तरह हम नागराज की सफता के बाद हम नागराज 2 लेकर आ रहे हैं. यह फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ से बिल्कुल अलग है. इस फिल्म की कहानी भी मजेदार होगी. वहीं बात अगर लाडो की करें तो एक अलग फिल्म होने वाली है. आज इसकी भी शूटिंग शुरू हो जाएगी. इस फिल्म के बारे में इतना ही बोलूंगा कि फिल्म आपके दिलों में उतर जाएगी. फिल्म की बहुत अच्छी कहानी है.

Haathi Mere Saathi के किरदार

उन्होंने बताया कि फिल्म “हाथी मेरे साथी” में मुख्य भूमिका में यश कुमार, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, बालेश्वर सिंह, सूर्या द्विवेदी, पूजा गुप्ता, संजीव मिश्रा, चाहत राज, शौर्या पाठक और आर्यन गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं . इन तीनों फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.

Latest news

Related news