उम्रकैद सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम ने किया नया वीडियो लॉन्च,मचा बवाल

दिल्ली : रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर है. जेल से बाहर आकर राम रहीम ने अपना एक म्यूजिक एलबम लांच किया है,जो चर्चा में है.राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर इन दिनों जेल से बाहर है.

पैरोल पर जेल से बाहर घूम रहे गुरमीत राम रहीम का एक और वीडियो वायरल है जिसमें वो म्यूजिक बनाने के लिए अपने सहयोगियों को इंस्ट्रक्शन देता नजर आ रहा है.

जेल से बाहर आकर उम्र कैद का सजायाफ्ता कैदी राम रहीम अपनी इमेज चमकाने की जुगत में लगा है . हाल ही में उसक एक वीडियो  वायरल है जिसमें वो लोगों को आर्गेनिक सब्जियों के बारे में बता रहा है.

आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम को जब से जेल हुई है उसके बाद बार बार पैरोल पर छोड़ा गया है. आपको बताते हैं कि कब कब राम रहीम को पैरोल पर छोड़ा गया.

राम रहीम को कब कब मिली पैरोल

जून 2022 मे हरियाणा सरकार ने जून में  एक महीने की पैरोल दी थी.

पिछले साल यानी 2022 में 14 अक्टूबर को पैरोल मिली, जिसके बाद उसने अपना पूरा समय उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में बिताया था.

पंजाब विधानसभा चुनाव से 2 सप्ताह पहले 7 फरवरी 2022 को तीन सप्ताह का फरलो मिला था.

बार बार पैरोल पर उठे सवाल , हाइ कोर्ट ने जारी किया नोटिस

पंजाब में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटि (SGPC) ने राम रहीम को बार बार मिल रहे पैरोल पर सवाल उठाते हुए हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसपर 9 फरवरी को सुनवाई हुई. पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट ने सुनवाई के दौरान  पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार को इस मामले में नोटिस जारी किया है.

गुरमीत राम रहीम को बार बार जेल से बाहर आने पर अब इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोई सजायाफ्ता कैदी, जो जघन्य अपराध की सजा काट रहा है, उसे बार बार जेल से बाहर आने दिया जा सकता है और बाहर आकर क्या इस तरह से वीडियो एल्बम बना कर रिलीज कर सकता है?

 

Latest news

Related news