Deepika Padukone: ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका रवाना हुई दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ऑस्कर में बतौर सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स शामिल होने वाली हैं, अपने बड़े इवेंट के लिए अमेरिका रवाना हो गई हैं. दीपिका को ऑस्कर 2023 अवॉर्ड्स के लिए एयरपोर्ट ड्रप करने खुद उनके पति एक्टर रणवीर सिंह पहुंचे.
एक्ट्रेस 12 मार्च को दीपिका (Deepika Padukone) ऑस्कर समारोह के लिए लॉस एंजिल्स गई है. उनके एयरपोर्ट लुक का एक वीडियो सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. दीपिका इस लुक में बेहद खुबसूरत लग रही है. उन्होंने डेनिम और ब्लैक ब्लेजर पहना हुआ है. कार उतर एयरपोर्ट जाने का ये वीडियों काफी स्टाइलिश है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कौन-कौन है दीपिका (Deepika Padukone) के साथ कॉ-प्रेज़ेंटर

सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स की लिस्ट में दीपिका (Deepika Padukone) के साथ कॉ-प्रेज़ेंटर होंगे ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, ट्रॉय कोत्सुर, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कोनेली, सैमुअल एल जैक्सन, मेलिसा मैककार्थी, जो सलदाना, डॉनी येन, जोनाथन मेजर्स और क्वेस्टलोव.

ऑस्कर (oscars 2023) में भारत के लिए यह एक खास साल है

आपको बता दें 95वां अकादमी पुरस्कार 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित किया जाएगा. ऑस्कर में भारत के लिए यह एक खास साल है. इस बार, केवल एक नहीं, बल्कि तीन महत्वपूर्ण भारतीय फिल्में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड्स 2023 के नामांकन के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं.
आरआरआर नृत्य गीत नाटू नाटू के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की सूची में है, आपको याद होगा इस वर्ष की शुरुआत में नाटू नाटू को इसी श्रेणी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता था.
वहीं शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म और गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है.

Latest news

Related news