Chand Mera Dil : करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर जारी हो चुका है. फिल्म में लक्ष्य और अनन्या लीड रोल में हैं. आज मंगलवार को रिलीज हुए टीजर में दोनों सितारे एक-दूजे के प्यार में पागल हैं. मगर, फिर इनकी लव स्टोरी में अचानक दर्द आ जाता है. कैसा है टीजर? जानते हैं..
Chand Mera Dil : इंटेंस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म
ये फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें युवा इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की जिंदगी, दोस्ती, सेल्फ-डिस्कवरी और एक पैशनेट लव स्टोरी को दिखाया गया है. कहानी में कॉलेज लाइफ, क्लासरूम, हॉस्टल और थोड़ा “पागलपन” भरा प्यार शामिल है, जहां “प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता… बस थोड़ा पागल होना पड़ता है” जैसा टोन सेट किया गया है.
इस फिल्म का पोस्टर एक जबरद्स्त टैग लाईन के साथ रीलीज किया गया है. टेग लाईन है- “Not every first love gets a second chance” . टीजर में युवा प्यार, थोड़ा ड्रामा और म्यूजिकल वाइब्स हैं.

