Wednesday, July 8, 2026
Home Positive News व्हीलचेयर क्रिकेटर के लिए जमीन पर बैठे रणवीर सिंह, सलमान खान ने...

व्हीलचेयर क्रिकेटर के लिए जमीन पर बैठे रणवीर सिंह, सलमान खान ने भी जीता दिल

0
756

Anant Ambani Birthday जामनगर : रिलायंस इंडस्ट्रीज के उत्तराधिकारी अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वंतारा’ में अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया. इस जश्न में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज सितारों का मेला लगा रहा लेकिन इस पूरी पार्टी के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उस मुलाकात की हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है. दरअसल, जामनगर एयरपोर्ट पर बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान और ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह ने व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रही हैं.

Anant Ambani Birthday पर रणवीर सिंह ने जीता फैंस का दिल

अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शिरकत करने के बाद जब 11 अप्रैल की सुबह सितारे मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे, तब जामनगर एयरपोर्ट पर एक बेहद भावुक पल देखने के लिए मिला. व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में रणवीर सिंह की सादगी देखते ही बनती है. वह भीमा से बात करने के लिए जमीन पर बैठ गए और उन्हें भरपूर सम्मान दिया.

भीमा खुंटी ने इस मुलाकात को यादगार बताते हुए लिखा कि ‘कभी-कभी जिंदगी ऐसे पल देती है जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने रणवीर की तारीफ में कहा कि सुपरस्टार होना अलग बात है, लेकिन एक अच्छा इंसान होना ही आपको असली स्टार बनाता है. रणवीर की विनम्रता ने इस मुलाकात को भीमा के लिए जीवन भर की याद बना दिया है.’

सलमान खान ने भी बढ़ाया भीमा का हौसला

रणवीर सिंह के अलावा भीमा खुंटी ने बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान से भी मुलाकात की. सलमान खान ने बेहद गर्मजोशी के साथ क्रिकेटर का अभिवादन किया और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया. भीमा ने सलमान के साथ वीडियो साझा करते हुए लिखा कि सपने सीमाओं को नहीं देखते, बल्कि वे हिम्मत देखते हैं. क्रिकेट के मैदान से लेकर सलमान खान से मिलने तक का सफर उनके लिए गर्व का क्षण रहा है.

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सितारों का जमावड़ा

आपको बता दें कि अनंत अंबानी के जन्मदिन के मौके पर जामनगर में सितारों की भारी भीड़ जमा थी. वंतारा में आयोजित इस खास कार्यक्रम के बाद गुरुवार सुबह से ही सेलेब्स की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया था. जामनगर एयरपोर्ट से सामने आ रहे इन वीडियोज ने यह साबित कर दिया है कि बॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स न केवल पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी अपने फैंस और जांबाज खिलाड़ियों के प्रति कितना सम्मान रखते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स रणवीर और सलमान के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.