सलमान खान को मिला ओपन चैलेंज,अपनी बात साबित करो तो मिलेंगे 21 लाख # BigBoss18

Chahat Pandey  :  बिग बॉस 18 अब धीरे धीरे फिनाले की तरफ बढ़ रह है. इस बीच शो की मशहूर कंटेस्टेंट चाहत पांडे (CHAHAT PANDEY) की लव लाइफ जबर्दस्त चर्चा में हैं. ये मामला तब और गरमा गया जब शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार के दौरान चाहत पांडेय के ‘सीक्रेट बॉयफ्रेंड’ के बारे में चौंकाने वाली बाते कहीं. सलमान खान के इस खुलासे के बाद अब चाहत पांडेय की मां ने बिगबॉस के निर्माताओं को चैलेंज किया है. चाहत  की मां ने शो के निर्माताओं को चाहत के बॉयफ्रेंड का नाम बताने और  तस्वीर दिखाने का  चुनौती दी है. चाहत की मां ने ये सब तब कहा जब वो शो में फैमिली वीक के दौरान घर में घर के अंदर आई थी. घर के अंदर आने के बाद चाहत की मां ने दावा किया कि उनकी एक्ट्रेस बेटी का कोई ब्यायफ्रेंड या लवर नहीं है, साथ ही ये भी कहा कि उनकी बेटी अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ नहीं जाएगी.

Chahat Pandey की लव लाइफ वायरल 

चाहत पांडेय की मां ने शो के दौरान अविनाश मिश्रा को भी जम कर लताड़ा.चाहत की मां ने अविनाश मिश्रा को वूमेनाइजर तक कह  डाला. इस शो में  होस्ट सलमान खान ने चाहत पांडेय की ‘5वीं सालगिरह’ मनाते हुए एक तस्वीर दिखाई और हिंट दिया कि उनकी बेटी का  घर के बाहर एक बॉयफ्रेंड है लेकिन वो शो में खुलकर बात इसके बारे में बात नहीं कर रही है.

चाहत की मां ने दिया ओपन चैलेंज  

सलमान खान की इसी स्टेटमेंट के बाद  चाहत पांडेय की मां ने ‘बिग बॉस 18’ के मेकर्स को खुली चुनौती दी है. उन्होने मेकर्स से कहा कि अगर उनकी बेटी (चाहत पांडेय) के बारे में किया गया दावा सच है हो तो वो चाहत पांडे के बॉयफ्रेंड का नाम बताएं या उसकी तस्वीर दिखाएं. चाहत की मां ने बिगबॉस के निर्माताओं से कहा कि वो उन्हें 21 लाख रुपए देंगी, अगर उन्होंने चाहत के बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी दी तो .

दरअसल चाहत पांडे के बॉयफ्रेंड को लेकर घर में इस लिए भी चर्चा हो रही है कि क्योंकि एक एपिसोड के दौरान  अविनाश घरवालों से ये कहते हुए सुने गये थे कि टेलिविजन शो ‘दूर्गा’ और ‘नाथ’ के शूटिंग के दौरान चाहत को हर रोज उसके बॉयफ्रेंड से गिफ्ट मिलते थे.वहीं सलमान खान ने शो के दौरान ही बताया कि चाहत पांडेय किसी गुजराती लड़के को डेट कर रही थी.

Latest news

Related news